“Sukanya Samriddhi Yojana Post Office” सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक योजना है जो की सिर्फ लड़कियों के लिया है , इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की बेहतर शिक्षा, शादी और भविष्य के लिया उनके माता – पिता की मदद पहुचाना है ,10 साल से काम उम्र की लड़की के लिया पोस्ट ऑफिस या बैंक में अकाउंट खुलवा सकते है।

इस लेख में आगे हम जानेगे की सुकन्या समृद्धि योजना का खता कैसे पोस्ट ऑफिस में खोल सकते है ? इसमें कितना पैसा जमा कार सकते है ? ब्याज कितना मिलता है तथा छूट कितनी मिलती है ? और पैसा निकलने के नियम।
पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कौन खोल सकता है ? [Who Can Open the Sukanya Samriddhi Yojana Post Office Account?]
10 साल से कम उम्र की लड़की का सुकन्या समृद्धि अकाउंट उसके माता-पिता खुलवा सकते है, लड़की के 10वे जन्मदिन तक उसका अकाउंट खुलवाया जा सकता है , माता-पिता अपनी दो बेटियों के लिया यह अकाउंट खुलवा सकते है।
दो से अधिक लड़कियों का सुकन्या समृद्धि अकाउंट तभी खोला जा सकता है अगर माता की प्रथम प्रसव के दौरान एक कन्या और द्वित्य प्रसव से दो अर्थात जुड़वाँ कन्याओ का जन्म हुआ हो इस स्थिति में कन्या के माता-पिता मेडिकल प्रमाण पात्र देकर तीसरी कन्या का खाता खुलवा सकते है।
माता-पिता की मृत्यु होने पर, क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करके अभिभावक बनने वाले सम्बन्धी कन्या के लिए सुकन्या समृद्धि खता खुलवा सकते है, लकिन लड़की के दादा-दादी या ताई-ताऊ लड़की का सुकन्या समृद्धि खता नहीं खुलवा सकते।
माता-पिता में से किसी एक को लड़की के अकाउंट में अभिभावक बनने की अनुमति होती है, दोनों एक साथ किसी एक लड़की के अकाउंट में अभिभावक नहीं बन सकते है।
लड़की के व्यस्क (18 वर्ष उम्र ) होने तक खाता संचालन का अधिकार अभिभावक / माता या पिता के पास रहेगा । लड़की के व्यस्क होने पर खाता उसके नाम हो जाता है तब उसको नए सिरा से किस करना होगा , उसके बाद अकाउंट के संचालन का पूर्ण अधिकार लड़की को मिल जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कन्या के नाम केवल एक ही खाता खोल सकते है।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट में कितना पैसा जमा कर सकते है ?
Sukanya Samriddhi Yojana Post Office में न्यूनतम 250 रूपये जमा करके सुकन्या समृद्धि खाता खुवाया जा सकता है।और अधिकतम 1.50 लाख एक वित्य वर्ष में जमा कर सकते है।सुकन्या समृद्धि खाता में हर साल काम से काम 250 रूपये जमा करना अनिवार्य होगा।ढाई सौ रुपए की मिनिमम राशि जमा नहीं होने पर अकाउंट को दोबारा एक्टिव करवाने की झंझट नहीं उठानी होगी। राशि की मैच्योरिटी होने तक ब्याज का लाभ दिया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ [Benefits of sukanya samriddhi yojana]
सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर अन्य बचत योजनाओ की तुलना में अधिक है और ज्यादा फायदेमंद है। पर इसकी ब्याज दर निश्चित नहीं होती है यह मार्किट पर निर्भर करती है, वर्तमान में ब्याज दर 7.6% है।एक राहत भरा बदलाव ये भी हुआ है कि अब गलत ब्याज क्रेडिट होने पर इसे वापिस नहीं लिया जाएगा।पिछले 8 वर्षों के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना पर लागू ब्याज दर इस प्रकार रही है-
अवधि | ब्याज दर |
जनवरी 2023 से मार्च 2023 | 7.6% |
अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2022 | 7.6% |
जुलाई 2022 से सितंबर 2022 | 7.6% |
अप्रैल 2022–जून 2022 | 7.6% |
जनवरी 2022 –मार्च 2022 | 7.6% |
अक्टूबर 2021–दिसंबर 2021 | 7.6% |
जुलाई 2021 – सितंबर 2021 | 7.6% |
अप्रैल 2021 – जून 2021 | 7.6% |
अप्रैल 2020 – मार्च 2021 | 7.6% |
जनवरी–मार्च 2020 | 8.4% |
अक्टूबर–दिसंबर 2019 | 8.4% |
जुलाई–सितंबर 2020 | 8.4% |
अप्रैल–जून 2019 | 8.5% |
जनवरी–मार्च 2019 | 8.5% |
जुलाई–सितंबर 2018 | 8.1% |
अप्रैल–जून 2018 | 8.1% |
जनवरी–मार्च 2018 | 8.1% |
अक्टूबर–दिसंबर 2017 | 8.3% |
जुलाई–सितंबर 2017 | 8.3% |
अप्रैल–जून 2017 | 8.4% |
जनवरी–मार्च 2017 | 8.5% |
अक्टूबर–दिसंबर 2016 | 8.5% |
जुलाई–सितंबर 2016 | 8.6% |
अप्रैल–जून 2016 | 8.6% |
अप्रैल 2015- मार्च 2016 | 9.2% |
अप्रैल 2014- मार्च 2015 | 9.1% |
सुकन्या समृद्धि योजना के खाता में जितना भी निवेश किया जायेगा हर वित्त्य वर्ष में वह 80C सेक्शन के दायरे में होगा, इसलिए इसमें जो भी ब्याज मिलेगी वो कर (TAX) रहित होगी , इसलिए यह EEE श्रेणी में अति है , (सेक्शन 80C में 1.50 लाख से ज्यादा का निवेश संभव नहीं है ,यदि आप 1.50 लाख पपफ खाता और 1.50 लाख सुकन्या समृद्धि अकाउंट में जमा करते है तो केवल 1.50 लाख पर ही कर रहित ब्याज प्राप्त होगी।).
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया [How To Apply For Sukanya Samriddhi Yojana in Post Office]
इसके दो तरिके है पहला ऑनलाइन (Online) और दूसरा ऑफलाइन (Offline)।
i) ऑनलाइन (online) खाता खोलने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस या फिर जिस भी बैंक में खाता खुलवाना चाहते है उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पैर जाकर कुछ जरुरी स्टेप्स को फॉलो करके अपना खाता खुलवा सकते है या फिर इसके लिए नजदीकी किसी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर खाता खुलवा सकते है।
Official website:- www.indiapost.gov.in
ii) ऑफलाइन (Offline) खाता खुलवाने के लिए आप सीधे पोस्ट ऑफिस या पहर बैंक में जाकर सीधे आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेज चहिये होंगे
- बेटी / कन्या का जन्म प्रमाणपत्र
- डिपॉज़िटर का परिचय पत्र ( खाता खुलवाने वाले अभिभावक का परिचयपत्र )
- डिपॉज़िटर का निवास प्रमाण पत्र ( खाता खुलवाने वाले अभिभावक / माता पिता का निवास प्रमाण पत्र )
Q: क्या सुकन्या समृद्धि योजना के खाते की ब्याज पर टैक्स हैं?
Ans: नहीं, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर पूरी तरह से छूट है, इसलिए यहाँ निवेश की गई मूल राशि और ब्याज के साथ – साथ मैच्योरिटी राशि पर भी टैक्स की छूट मिलती है.
Q: क्या दादा – दादी सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं?
Ans: माता – पिता के अलावा, केवल कानूनी अभिभावक ही उस बच्ची की ओर से सुकन्या समृद्धि खाता खेल सकते हैं. यदि दादा – दादी उस बच्ची के कानूनी अभिभावक हैं तो ही वे उसके लिए यह खाता खोल सकते हैं.
Q: क्या सुकन्या समृद्धि खाता के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर है?
Ans: इस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए टोल फ्री नंबर 1800-223-060 अब उपलब्ध है. आशा है कि यह नंबर ठीक है,
Q: सुकन्या समृद्धि योजना कब लागू हुई?
Ans: 2015
3 thoughts on “Sukanya Samriddhi Yojana Post Office | सुकन्या समृद्धि योजना पोस्ट ऑफिस 2023”