Hindi में जाने Atal Pension Yojana क्या है?,अटल पेंशन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 और कैसे योजना का लाभ प्राप्त करे, Atal Pension Yojana Apply Online, Application Form.
Atal Pension Yojana 2023 : आज के समय में निर्धनता और वृद्धावस्था के चलते लोग समृद्ध जीवन जीने के लिए समर्पित हो रहे हैं।भारत सरकार ने इस समस्या को समझते हुए अटल पेंशन योजना जैसी योजनाएं शुरू की हैं।1 जून 2015 को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अटल पेंशन योजना को आरंभ किया गया था।

Atal Pension Yojana (अटल पेंशन योजना)
Atal Pension Yojana के माध्यम से 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पेंशन प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के बीच निवेश करना होता है। लाभार्थियों को इस योजना के माध्यम से ₹1000 से लेकर ₹5000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है। पेंशन की राशि लाभार्थियों के द्वारा किए गए निवेश एवं उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाती है। इसके अलावा असामयिक मृत्यु की दशा में लाभार्थी के परिवार को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।यदि आप छोटा प्लान लेंगे तो आपको पेंशन राशि भी कम मिलेगी और यदि बड़ा प्लान लिया हो तो ज्यादा मिलेगी। अगर कोई लाभार्थी 18 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ना चाहता है तो उन्हे 210 रूपये का प्रीमियम हर महीने देना होगा तथा जिनकी आयु 40 वर्ष है तो उन्हें 297 से लेकर 1 ,454 रूपये तक का प्रीमियम देना होगा |
योजना में आप जितनी कम उम्र में शामिल होंगे, प्रीमियम राशि भी आपको उतनी ही कम देनी पड़ेगी। आप अटल पेंशन योजना का सब्सक्रिप्शन आसानी से ले सकते है। आपके पास केवल बैंक खाता होना चाहिए। आप अपने बैंक जाकर वहां पर एक आवेदन फॉर्म भरकर इसे शुरू कर सकते है। आपके द्वारा जमा कि गयी प्रीमियम राशि को आप टेक्स बचत में दिखा सकते है। इसके अलावा परिवार में एक से अधिक लोग भी इस योजना का लाभ ले सकते है।
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना। |
किसकी योजना है। | केंद्र सरकार। |
कब शुरू हुई थी। | जून 2015 |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक। |
योजना में प्रवेश की आयु | 18 से 40 वर्ष। |
पेंशन कब मिलेगी | 60 वर्ष के बाद। |
आधिकारिक वेबसाइट | Atal Pension Yojana |
आवेदन फार्म | Click here |
क्लोज़र फॉर्म (मृत्यु होने पर) | Click here |
क्लोज़र फॉर्म (स्वैछिक निकास) | Click here |
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)की विशेषताएँ
जब भी हम पेंशन की बात करते है या पेंशन के बारे में सोचते है तो यही दिमाग में आता ही की पेंशन तो सरकारी कर्मचारी या फिर किसी बड़ी कंपनी में काम करने वाले व्यक्तियों को ही मिलती है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना शुरू करने के बाद अब प्रत्येक वह व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है, जिसे किसी प्रकार के पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसके लिए आपको किसी भी बैंक या बीमा कंपनी को संपर्क करना होगा। यह योजना का लाभ आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीको से ले सकते है।
- इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा जून 2015 में की गयी थी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपका 18 वर्ष की उम्र पूरी होना आवश्यक है।
- योजना के अंतर्गत आपको 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर ₹1000 से लेकर ₹5000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है।(आपके प्लान के अनुसार।)
- पेंशन राशि आपके द्वारा लिए गए सब्सक्रिप्शन पर निर्भर करती है।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवदेक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र के अनुसार आपको न्यूनतम 20 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष के लिए प्रीमियम देना होता है। (उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र में इसका सब्सक्रिप्शन लेता है, तो उसे 42 वर्ष तक प्रीमियम देना होता है, और यदि 40 वर्ष की उम्र में सब्सक्रिप्शन लेता है तो उसे केवल 20 वर्ष ही प्रीमियम देना होता है।
- एक बार शुरू करने पर आप इसे बीच में कभी भी बंद करवा सकते है। इसके लिए आपको closer फॉर्म भरना होता है। फार्म भरने के कुछ दिनों के बाद आपके बैंक अकाउंट में पैसा आ जाता है।
- यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो जमा राशि का का भुगतान वारिस (नॉमिनी) को दिया जाता है।
- आपको इसका लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट का होना आवश्यक है। आपका मासिक प्रीमियम बैंक खाते के माध्यम से ही जमा किया जाता है।
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट
अगर आपको यह नहीं पता कि आपकी उम्र के हिसाब से आपका मासिक बीमा प्रीमियम कितना आएगा ,तो आप निचे दिए गए चार्ट की मदद से यह पता कर सकते है।
पेंशन योजना में शामिल होने की उम्र | योगदान के वर्ष | मासिक पेंशन राशि 1000/- | मासिक पेंशन राशि 2000/- | मासिक पेंशन राशि 3000/- | मासिक पेंशन राशि 4000/- | मासिक पेंशन राशि 5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 184 | 230 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
कुल जमा राशि | 1,70,000/- | 3,40,000/- | 5,10,000/- | 6,80,000/- | 8,50,000/- |
प्रीमियम राशि को अपग्रेड या डाउनग्रेड कैसे करे : यदि आपने अटल पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, तो शुरू में आपने 1000 से लेकर 2000 मासिक पेंशन का विकल्प चुना है, लेकिन अब आप इसे बदलना चाहते है। आपको अब लगता है कि मुझे इसे बढ़ाना चाहिए। आपको लगता है कि पेंशन प्लान 4000 से 5000 मासिक पेंशन का होना चाहिए। apy scheme में इसका प्रावधान किया गया है। आप साल में एक बार ऐसा कर सकते है।
Atal Pension Yojana के लिए कौन पात्र नहीं है?
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के लिए केवल 18 से 40 वर्ष के लोग ही लाभ ले सकते है, लेकिन इस उम्र के समूह में भी कुछ विशेष पेशे के ऐसे लोग है, जो इस योजना के लिए पात्र नहीं है, जैसे – EPFO 1952, कोयला खान भविष्य निधि विविध प्रावधान अधिनियम 1948, असम चाय बागान निधि, जम्मू कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम 1961, आदि ऐसे समन्यक है, जो इसके लिए पात्र नहीं है।
केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों के लिए शुरू की गई अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। वित्त मंत्रालय ने यह नोटिफिकेशन जारी की है कि अब आयकरदाता इस योजना से नहीं जुड़ सकेंगे। यह नियम 1 अक्टूबर 2022 से लागू हो गया है। अटल पेंशन योजना 2023 के नए प्रावधान के अनुसार जो नागरिक कानूनी तौर पर आयकर दाता है या रहा है वह इस योजना के तहत आवेदन करने का पात्र नहीं है।
National Pension Scheme, Atal Pension Yojana के तहत UPI से पेमेंट कैसे करें?
Atal Pension Yojana योजना के तहत जो इच्छुक खाताधारकों अपना अंशदान यूपीआई के माध्यम से करना चाहते हैं वह हमारे द्वारा नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको नेशनल पेंशन स्कीम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको अपना पैन नंबर दर्ज करना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है।
- इसके बाद आप एनपीएस टियर 1 या 2 में से किसी एक विकल्प का चयन करना है।
- अब आपको वर्चुअल अकाउंट वीए का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपके बैंक एप्लीकेशन भेजा जाएगा और फिर आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर प्राप्त होगा।
- अब आपको आगे यूपीआई पेमेंट के विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद अपना वर्चुअल अकाउंट नंबर और यूपीआई नंबर दर्ज करना है।
- अब आप यूपीआई का पिन डालकर अपना पेमेंट कर दे।
- इस प्रकार आप नेशनल पेंशन स्कीम के तहत यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं।
Atal Pension Yojana Claim in 2023
मृत्यु होने पर निकासी (60 वर्ष से पहले) – Before maturity मृत्यु होने की दशा में नामित व्यक्ति /वारिस (नॉमिनी) द्वारा जिस बैंक से रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। उस बैंक शाखा में विधिवत भरा हुआ APY क्लोज़र फॉर्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक में जमा करना होगा। इसके अलावा बैंक द्वारा अन्य आवश्यक औपचारिकता पूरी करनी होंगी।
मृत्यु होने पर निकासी (60 वर्ष के बाद) – यदि खाताधारक की मृत्यु 60 वर्ष के बाद होती है। तो पेंशन संबधित व्यक्ति के पति /पत्नी को दी जाएगी। लेकिन यदि पति /पत्नी की भी मृत्यु हो जाती है, तो घोषित नामित व्यक्ति को आवश्यक औपचारिकता के बाद इसका भुगतान कर दिया जायेगा।
महत्वपूर्ण फॉर्म्स :-
APY Subscriber Registration Form | Click Here |
APY Subscriber Registration Form – Swavalamban Yojana Subscribers | Click Here |
Subscriber details Modification and Change of APY-SP Form | Click Here |
Form to upgrade / downgrade pension amount under APY | Click Here |
APY Death & Spouse Continuation Form | Click Here |
Voluntary Exit APY Withdrawal Form | Click Here |
APY Application for Banks to be registered under Atal Pension Yojana | Click Here |
APY – Service Provider Registration Form | Click Here |
Subscriber Grievance Registration(G1) Form for APY Subscriber | Click Here |
यह भी पढ़े:-सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ?
Q. अटल पेंशन योजना क्या है ?
Ans:- अटल पेंशन योजना मोदी सरकार द्वारा 1 जून 2015 को शुरू की गयी एक पेंशन योजना है।इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के बीच निवेश करना होता है। लाभार्थियों को इस योजना के माध्यम से ₹1000 से लेकर ₹5000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद।
Q. अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?
Ans:- अटल पेंशन योजना 2023 के नए प्रावधान के अनुसार जो नागरिक कानूनी तौर पर आयकर दाता है या रहा है वह इस योजना के तहत आवेदन करने का पात्र नहीं है।
Q. अटल पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Ans:- अटल पेंशन योजना की स्थापना भारत सरकार द्वारा 60 वर्ष की आयु के बाद सभी भारतीयों को मासिक पेंशन प्रदान करने के लिए की गई थी।